अपने सवाल के जवाब ढूढ़ने के लिए

बेटी बचाओ

जो व्यक्ति गर्भ में बेटियों की हत्या करते हैं उनके लिए यह बात है.--हमेशा याद रखना:- अगर बेटा वारिस है, तो बेटी पारस है.| 
अगर बेटा वंश है, तो बेटी अंश है.|
अगर बेटा आन है, तो बेटी शान है.|
अगर बेटा तन है, तो बेटी मन है.|
अगर बेटा मान है, तो बेटी गुमान है.|

अगर बेटा संस्कार, तो बेटी संस्कृति है.|
अगर बेटा आग है, तो बेटी बाग़ है.|
अगर बेटा दवा है, तो बेटी दुआ है.|
अगर बेटा भाग्य है, तो बेटी विधाता है.|
अगर बेटा शब्द है, तो बेटी अर्थ है.|
अगर बेटा गीत है, तो बेटी संगीत है.| 
"SAVE GIRL CHILD "
अगर आज बेटी नही बचाई तो !!
1. नवरात्रि में 9 कन्याएं कहाँ से लाओगे जिन्हें आपको भोजन करवाना है !!
2. शादी में जब हवन को आग लगाने के लिए कुंवारी कन्या चाहिए, वो कहाँ से लाओगे !!
3. घर का चिराग किस के गर्भ से पाओगे !!
4. माँ किसे कहोगे !!
5. भाई दूज के दिन किस बहन के हाथ का खाना कहोगे !!
6. रक्षा बंधन के दिन राखी किसी से बंधवाओगे !!
7. बचपन में कहानी सुनाने, घर की दवा का नुस्खा बताने और माता-पिता की डांट खाने पर अपनी शिकायत का रोना रोने किस दादी, नानी के पास जाओगे !!
8. शादी के लिए दुल्हन कहाँ से लाओगे !! पत्नी भी तो चाहिए ना आप को !!
9. और जवानी में जिस प्यार की चकाचोंध में इस संसार की ख़ूबसूरत दुनिया में प्रवेश कर प्रेम का अनुभव करते हो, यदि लड़की ही नहीं होगी तो किसी मूर्ति या लकड़ी से प्रेम प्रदर्शन करोगे क्या ??
हर काम में कन्या, बेटी, और लड़की का हाथ है अगर उसे ही काट दिया
तो भला केसे जी पाओगे आप.? !! जागो इंसानों जागो !! !! हाथ बढाओ बेटी बचाओ!!

2 comments: